हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में रेल सेवा बंद होने के बाद उपजे असंतोष को लेकर स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और व्यापारियों ने एक संयुक्त बैठक आयोजित की। इस दौरान रेल लाइन को पुनः बिछाने की मांग करते हुए वक्ताओं ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा। बैठक में वक्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, जिस सांसद को ब्रजवासियों ने ड्रीम गर्ल कहकर संसद भेजा था, वही आज ब्रज क्षेत्र के विकास की उम्मीदों पर पानी फेर रही हैं। रेल सेवा जैसी मूलभूत सुविधा को समाप्त करना विकास नहीं, बल्कि विनाश का प्रतीक है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेल सेवा के बंद होने से न केवल यात्रियों को परेशानी हो रही है, बल्कि इससे वृंदावन के व्यापार, धार्मिक पर्यटन और स्थानीय लोगों के रोजगार पर भी गहरा असर पड़ा है। तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आने से होटल, दुकानदार और ऑटो चालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। बैठक में यह चेतावनी भी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द ही इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो ब्रजवासी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
