• Sun. Nov 1st, 2026

जिस प्यार के लिए छोड़ दिए माता-पिता…उसने भी दिया धोखा, थाने में युवती, बयां किया दर्द

Byvijay.singhal1233

Jul 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रोती बिलखती हुई एक युवती थाने पहुंची और पुलिस से बोली जिस पर उसने विश्वास किया वह ही उसे छोड़ गया। अब वह कहां जाए, यह समझ नहीं आ रहा है। कुछ देर बाद युवक भी उसे तलाशता हुआ थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को समझाया और दोनों को साथ भेज दिया। औरेया की रहने वाली युवती वहीं के युवक के साथ यहां आ गई थी। उसने चार माह पहले कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। पिछले 17 दिन से दोनों यहां वृंदावन में एक आश्रम में रह रहे थे। सोमवार को किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया तो युवक उसे छोड़कर चला गया। इस पर वह उसे देखती हुई अटल्ला चुंगी तो आ गई, लेकिन जब वह नहीं मिला तो वह रोने लगी। एक महिला ने उससे बात की और उसे थाने लेकर आ गई। कुछ देर बात युवक भी थाने पहुंच गया। पुलिस ने युवती के परिजन से बात की तो उन्होंने बताया कि उसने शादी कर ली है। अब उनका कोई मतलब नहीं है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.