हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना छाता क्षेत्र के गांव तरौली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका पूजा की शादी 7 साल पहले आगरा जनपद के थाना अछनेरा के गांव साधन निवासी गब्बर से हुई थी। गृहक्लेश के कारण पूजा पिछले दो महीने से अपनी तीन बेटियों के साथ मायके में रह रही थी। दो दिन पहले उसका पति गब्बर भी गांव तरौली आया हुआ था। शुक्रवार को पूजा की मां और भाई मजदूरी के लिए बाहर गए थे। घर पर पति-पत्नी अकेले थे। शाम 6 बजे पूजा की बेटी की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े। उन्होंने देखा कि पूजा पंखे के हुक पर चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। छाता पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि महिला की संदीप परिस्थितियों में फंदे से लटक कर मौत हुई है । फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत एकत्रित किए गए हैं।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा प्रार्थना, पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
