• Thu. Nov 5th, 2026

मथुरा में 3.08 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Byvijay.singhal1233

Jul 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य नौ माह से पांच साल तक के सभी बच्चों में विटामिन ए की कमी दूर करना है। कार्यक्रम के तहत 3.08 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। आशा, एएनएम घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है, जो आगामी 9 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान को लेकर दो दिन पहले संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, कोल्ड चेन हैंडलर और एआरओ सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त भी सत्र लगाए जाएंगे। विटामिन ए बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से रतौंधी सहित अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें कम रोशनी या रात में देखने में कठिनाई होती है। इसके अलावा आंखों की गंभीर बीमारियां, प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर पड़ जाना, शारीरिक और मानसिक विकास धीमा होना, त्वचा संबंधी समस्याएं शामिल हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.