• Sat. May 16th, 2026

ब्रज की माटी से 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर होगा अभिषेक

ByVijay Singhal

Jul 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन। में सावन मास में ब्रज की माटी से 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महाशिवपुराण कथा शुक्रवार से प्रारंभ हुई। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के शिकार भक्तों, पहलगाम में आतंकी हमले एवं अहमदाबाद विमान दुर्घटना के दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए शिवभक्तों ने प्रार्थना करते हुए आयोजन का शुभारंभ किया। सनातन न्यास फाउंडेशन अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने रुद्राभिषेक कर शिवकथा का वाचन किया। शुक्रवार को छटीकरा मार्ग स्थित ठा. श्रीप्रियाकांतजू मंदिर में सावन मास के प्रथम दिन शिवभक्तों ने भजन श्रवण करते हुए ब्रज की माटी से एक लाख एक हजार पार्थिव शिवलिंग बनाए। देवकीनंदन महाराज के साथ सभी भक्तों ने मंत्रोच्चार के बीच दूध, दही, बेलपत्र, पुष्पादि से रुद्राभिषेक किया। इससे पूर्व मंदिर गर्भगृह से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। शांति सेवा सभागृह में शिवमहापुराण श्रवण कराते हुए देवकीनंदन महाराज ने कहा कि भगवान शिव मृत्यु के देवता हैं। शिव का अनुष्ठान, अभिषेक, कथा अकाल मृत्यु को टालकर जीवन की दशा सुधार देती है। जो अकाल मृत्यु को प्राप्त हो गए हैं, ऐसे लोगों की आत्मा की शांति के लिए भूतभावन भोलेनाथ का अभिषेक कन्हैया की नगरी में हो रहा है। आयोजन सचिव विजय शर्मा ने बताया कि प्रातः 7 बजे ब्रज की माटी से शिवलिंग निर्माण कर 11 बजे उनका अभिषेक किया गया। इसके पश्चात देवकीनंदन महाराज द्वारा शिवमहापुराण कथा श्रवण कराकर सभी पार्थिव शिवलिंगों का विसर्जन किया गया। मुख्य यजमान नरेश कुमार गर्ग, आदित्य गर्ग, सह यजमान ममता सतीश गर्ग, सुरेश गोयल, अजय मिश्रा, रानी अवस्थी, श्यामसुन्दर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.