हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आहूत एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर होली गेट मंडल में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल तुलसी बन, मोक्षधाम के पीछे भाजपाजनों और समाजसेवियों की सहभागिता से हरियाली से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि माँ के नाम एक वृक्ष लगाकर हम पर्यावरण संरक्षण और मातृ वंदन दोनों भावों को एक साथ जीवंत कर रहे हैं। यह अभियान जनजागरूकता और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश दे रहा है। कार्यक्रम का संयोजन वार्ड संख्या 58 की पार्षद नीलम गुर्जर ने किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा,वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, यह भावनात्मक जुड़ाव है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक एक वृक्ष अपनी माता के नाम पर अवश्य लगाए। इस अवसर पर महानगर मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, हेमंत खंडोली, नेहा पाठक, लोकेश तायल, बनवारी लाल अग्रवाल, कृष्णमणि सूबेदार ,अवधेश अग्रवाल, ललित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नितिन चतुर्वेदी, सागर यादव, प्रीति अग्रवाल, मेघ श्याम महौर, राजेश महौर, संजय कश्यप, किशोरी बघेल एवं कंचन निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
