हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में प्राचीन परंपरा चकलेश्वर महाप्रभु मंदिर से मुड़िया शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार की देर रात यहां तीन दिवसीय महोत्सव की शुरूआत हाे गई। शुभारंभ महंत गोपाल दास महाराज के सानिध्य में अधिवास, कीर्तन, मंगल घटस्थापन के साथ हुआ। अधिवास में राधाकुंड की श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज व उनके गायन-वादन सन्तों की टीम शामिल हुई। आज 9 जुलाई से अखण्डनाम कीर्तन होगा। 10 जुलाई को शाम 5 बजे से मुड़िया शोभायात्रा ढप, ढोलक, मृदङ्ग की धुन पर डोले के साथ निकाली जाएगी। इससे पूर्व दधि मंगल व सूचक कीर्तन होगा। इस अवसर पर मुड़िया सन्त महंत गोपाल दास, पीठाधीश्वर महंत केशव दास, विशम्भर दास, काजल कृष्ण दास, राधा रमन दास, सत्यम दास, श्याम सुंदर दास, बनवारी बाबा, मदन बाबा, गौर गोपाल दास, साधु चरण दास आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
