• Fri. Nov 6th, 2026

गिरिराज प्रभु के आंगन में उमड़े भक्त

Byvijay.singhal1233

Jul 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड में मुड़िया पूर्णिमा मेले के तीसरे दिन गिरिराज तलहटी में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में चप्पे चप्पे पर श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं। गर्मी और बारिश के बाद भी गिरिराज परिक्रमा कर रहे भक्तों के कदम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दसविसा जैसे सकरी परिक्रमा मार्ग में भीड़ रुक रुक कर निकल रही है। गिरिराज महाराज के जय घोष से संपूर्ण मेला स्थल गूंजने लगा है। परिक्रमा मार्ग में भीड़ बढ़ाने के साथ ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। भक्तों का कारवां तलहटी में गिरिराज पर्वत के दर्शन और पूजन को लालायित नजर आ रहे हैं। दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु को नमन कर भक्त परिक्रमा आरंभ कर रहे हैं। देश-विदेश के भक्तों के आने से तलहटी में अनेकता में एकता का नजारा जीवंत हो रहा है। गोवर्धन दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद, जतीपुरा मुखारविंद मंदिरों पर रंग बिरंगी रोशनी अद्भुत छटा बिखेर रही है। मानसी गंगा में फव्वारे से भक्तों के लिए स्नान व आचमन की सुविधा की गई है। वहीं बरसाना, राधाकुंड, छटीकरा रोड पर सरकारी बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.