हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बृज भूमि कल्याण परिषद के तत्वावधान में वृंदावन शोध संस्थान में त्रिदिवसीय धर्म संसद की बुधवार से शुरूआत होगी। इस संसद में ब्रज के विकास, सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इस आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए एक अहम बैठक प्रेम गली स्थित श्री अन्नपूर्णा देवी मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने की। उन्होंने बताया कि धर्म संसद में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों से आने वाले प्रतिनिधियों का विशेष स्वागत और सम्मान किया जाएगा। बैठक में गौरव रस्तोगी, हरि सुरेशचर्या, अजय शर्मा, विष्णु बृजवासी एवं गोविंद वल्लभ आदि मौजूद रहे।
7455095736
