हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने दो सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया है। औचक निरीक्षण में उन्हें एक सफाईकर्मी सफाई में लापरवाही करता मिला, वहीं दूसरी सफाईकर्मी दो दिन से ड्यूटी पर गायब मिली थी। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने रविवार को मुड़िया मेला क्षेत्र में सफाई कार्य के लिए तैनात किए कर्मचारियों के कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सेक्टर छह में महुआ वाली बगीची से हनुमान मंदिर तक तैनात सफाईकर्मी दिनेश कुमार ने सफाई नहीं की थी। डीपीआरओ ने इसे अनुशासन
हीनता, आदेशों की अवहेलना एवं दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए उसे तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं सेक्टर आठ में हरजी कुण्ड से मुखार बिंद तक तैनात सफाईकर्मी सितारा लगातार दो दिन से बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित मिली है। उसे भी डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसकी जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत नवेश कुमार को सौंपी है, वहीं उनके रिक्त स्थान पर नए कर्मचारी तैनात किए हैं। डीपीआरओ ने सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि मेले की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
