हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में रविवार को सभी ताजिये अपने-अपने इमामबाड़ों से उठकर जुलूस के साथ प्रदर्शन करते हुए कर्बला पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ताजिएदारों का मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने साफा बांध कर स्वागत किया। शहर के सभी ताजियों का जुलूस रविवार की शाम को भरतपुर गेट से कोतवाली रोड होकर होली गेट पर पहुंचा। सदर बाजार के ताजिये अपने-अपने मुकाम से होली गेट पहुंचे। इसके बाद सभी ताजिये एक साथ पूर्व निर्धारित मार्ग छत्ता बाजार, स्वामी घाट, चौक बाजार, जामा मस्जिद के सामने से होते हुए वृंदावन गेट होकर मसानी स्थित कर्बला शरीफ पहुंचे। दिलशाद खान के नेतृत्व में अलम का जुलूस जयसिंहपुरा से प्रारंभ होकर राधेश्याम काॅलोनी आदि क्षेत्रों में घूमा। ताजिएदारों का भरतपुर गेट पर मुहर्रम कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस गाजी और सचिव अबरार खान वारसी व अन्य पदाधिकारियों का साफा बांधकर स्वागत किया। सचिव ने बताया कि 12 मुहर्रम को भरतपुर गेट से सोयम प्याला (तीजा) का जुलूस निकाला जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
