हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करते युवक सीसीटीवी में नजर आ रहा है। थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में आंबेडकर प्रतिमा लगी हुई है। जिसे गांव के ही युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सदर संदीप कुमार सिंह, थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार, थाना प्रभारी वृंदावन प्रशांत कपिल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पिछले दो वर्ष से थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में आंबेडकर शोभायात्रा को लेकर दो समुदाय में विवाद बना हुआ है। दो वर्ष पूर्व अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा शोभायात्रा निकालने का सवर्ण समाज के लोगों ने विरोध कर दिया था। उस दाैरान बवाल भी हुआ था। तत्कालीन जैंत थाना प्रभारी अरुण पंवार व उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा मामले में लाइन हाजिर हुए थे। शुक्रवार रात्रि सवर्ण समाज के युवक द्वारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त की सूचना के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। सीओ सदर दो थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर ग्रामीण नई प्रतिमा लगवाने की जिद पर अड़े हुए हैं। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया गांव भरतिया थाना जैंत निवासी कान्हा पुत्र तारा व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
