• Sat. May 16th, 2026

फर्जी पदनाम से भ्रम फैला रहे लोग, प्रशासन से सख़्त कार्रवाई की मांग

ByVijay Singhal

Jul 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।शहर में कुछ लोग बिना किसी अधिकृत नियुक्ति के स्वयं को महानगर अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पदों पर घोषित कर भ्रम फैला रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें वाहन संख्या UP85 BK 3888 पर “महानगर अध्यक्ष” लिखा पाया गया, जबकि संबंधित व्यक्ति की कोई आधिकारिक नियुक्ति नहीं है।सूत्रों के अनुसार, यह व्यक्ति न तो किसी राजनीतिक दल से अधिकृत है और न ही उसके पास किसी प्रकार का वैध प्रमाण-पत्र है, फिर भी वह समाज में एक पदाधिकारी की तरह व्यवहार कर रहा है। इससे आम जनता और प्रशासन दोनों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए, फर्जी पदनाम का उपयोग करने वाले लोगों की जांच कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि “पद की गरिमा और प्रशासन की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ऐसे फर्जीवाड़ों पर तत्काल रोक जरूरी है। एक भाजपा कार्यकर्ता राम ने प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि ऐसे सभी वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति बिना अधिकृत नियुक्ति के पदनामों का दुरुपयोग न कर सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.