• Sun. Nov 8th, 2026

बैंक में पैसे जमा करने गया युवक:रेलवे ट्रैक पर मिला दो टुकड़ों में शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Byvijay.singhal1233

Jul 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 19 वर्षीय युवक भीम का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला। भीम गुरुवार दोपहर 1:30 बजे बैंक में 5000 रुपए जमा करने के लिए घर से निकला था। मृतक की पहचान भीम पुत्र उत्तम सिंह के रूप में हुई है। उसके चाचा नेत्रपाल ने बताया कि भीम अपनी मां आरती के कहने पर बैंक गया था। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश की। बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रेलवे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। मौके पर पहुंचे परिजन अपने बेटे का शव दो हिस्सों में देखकर स्तब्ध रह गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा को हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी परिजनों ने शुक्रवार शाम 6 बजे दी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.