• Sun. Nov 8th, 2026

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सिपाही को न्यायालय ने भेजा जेल

Byvijay.singhal1233

Jul 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सिपाही को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ ने जेल भेज दिया। एंटी करप्शन टीम ने उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया था। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी सिपाही के निलंबन की विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोविंदनगर थाने में तैनात सिपाही शुभम चौहान को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन टीम ने हाईवे स्थित आईएसबीटी से गिरफ्तार किया था। उसने यह रुपये राम उर्फ संजू ठाकुर से ई-रिक्शा चलवाने के बदले में दबाव बनाकर लिए थे। टीम ने उसे गिरफ्तार करने के बाद फरह थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद टीम उसे लेकर मेरठ रवाना हो गई थी। शुक्रवार को शुभम चौहान को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। उसे जिला कारागार मेरठ में निरुद्ध किया गया है। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी श्लोक कुमार के आदेश पर सिपाही को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.