हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड में मुड़िया मेला शुरू हो गया। परिक्रमा मार्ग पर देर रात से श्रद्धालुओं की मानव शृंखला दिखाई देने लगी। मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 2 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मेला क्षेत्र को 9 सुपर जोन व 22 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। एसएसपी ने परिक्रमा मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को संतों व श्रद्धालुओं से शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने एक गेस्ट हाउस के सभागार कक्ष में मुड़िया मेले की ड्यूटी में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रीफ किया। एसएसपी ने कहा कि मेला में दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु गिरिराज परिक्रमा के लिए आएंगे। इस दौरान पुलिस कर्मी भक्तों से मधुर और शालीनता से व्यवहार करें, जिससे श्रद्धालु बेहतर संदेश लेकर जाएं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने नक्शे पर लेज़र लाइट से व्यवस्थाएं समझाईं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
