• Tue. Nov 10th, 2026

चाकू से हमला करने में दो नामजद व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट

Byvijay.singhal1233

Jul 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डैम्पियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में  टहलने के दौरान कहासुनी होने पर दो भाईयों को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पीड़ित ने तहरीर दी। कोतवाली पुलिस दो नामजद व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस आदि की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। बताते चलें कि शनिवार रात करीब सवा सात बजे कठौती कुआं निवासी मनीष अपने भाई सनी के साथ भगत सिंह पार्क में टहल रहा था। आरोप है कि इस दौरान पार्क में तीन-चार युवकों द्वारा एक युवक के साथ की जा रही गाली गलौज और मारपीट को विरोध करने किया तो युवकों ने दोनों भाईयों पर डंडा, चाकू से हमला कर लहुलुहान कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार को भर्ती कराया गया। मनीष के हाथ और सिर में चाकू के घाव हो गये हैं तो सनी के भी कंधे व सिर में चोट के निशान हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चाकू प्रहार कर हमला करने के आरोप में नितिन, बादल व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल हमलावरों की तलाश कर रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.