• Sat. May 16th, 2026

यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप जूनियर में विशेष और यूथ में निशांत रहे आगे

ByVijay Singhal

Jul 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 27वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन बीएसए कॉलेज में चल रहा है। मुकाबले में एयर राइफल एनआर जूनियर पुरुष वर्ग में इटावा के विशेष यादव ने 400 में से 384 अंक पाए। एयर राइफल एनआर यूथ पुरुष वर्ग में बुलंदशहर के निशांत कुमार ने 400 में से 390 स्कोर किया। एयर राइफल एनआर सब यूथ पुरुष वर्ग में बागपत के करण ने 400 में से 373 अंकों के साथ अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए हैं।
एयर राइफल एनआर जूनियर बालिका वर्ग में सहारनपुर की वृद्धिका त्यागी ने 400 में से 387 स्कोर, एयर राइफल एनआर यूथ बालिका वर्ग में बुलंदशहर की नित्या ने 400 में से 382 अंक, एयर राइफल एनआर सब यूथ बालिका वर्ग में सहारनपुर की प्रतिभा चौहान ने 400 में से 376 अंकों के साथ अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए हैं।
एयर पिस्टल एन आर पुरुष वर्ग में आगरा के कुशाग्र रत्नम ने 400 में से 375 अंक, एयर पिस्टल एनआर जूनियर पुरुष वर्ग में शामली के विशेष कुमार 400 में से 364 अंक। एयर पिस्टल एनआर यूथ बालक वर्ग में फिरोजाबाद के लार्सन वर्मा ने 400 में से 367 अंक, एयर पिस्टल एनआर सब यूथ बालक वर्ग में मेरठ के दीपांशु ने 400 में से 386 अंक के साथ अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए हैं। प्रतियोगिता संयोजक जिला राइफल क्लब कोच मनीष चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता 4 जुलाई तक चलेगी। यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन महासचिव जीएस सिंह ने कहा कि सभी वर्गों में युवा खिलाड़ी बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं यहां से क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी रूप में कैप्टन फरीदुद्दीन, डाॅ. हिमानी सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, मोहम्मद जैद खान, कपिल यादव, विकास तोमर, मनीष बालियान, देवेंद्र सिंह, हिमांशु, राहुल पंवार, रोहनदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.