• Sat. May 16th, 2026

प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में लगाया निशाना

ByVijay Singhal

Jul 2, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। 27वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन राइफल एसोसिएशन के सहयोग से बीएसए कॉलेज में संपन्न हुआ। इसमें 4 जुलाई तक पूरे प्रदेश से लगभग 1000 निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे। पहले दिन मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने जिले में पहली बार आयोजित प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का फीता काटकर किया शुभारंभ किया। जिला राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 27वीं यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का समारोह में मंडलायुक्त ने कहा कि खिलाड़ियों को दृढ़ता से दक्षता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। निरंतर अभ्यास ही हमारी दक्षता बढ़ाता है और निरंतरता से ही लक्ष्य आसान होते हैं। डीआईजी ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करनी चाहिए। डीएम ने कहा कि मथुरा में पहली बार निशानेबाजी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है, जिसके आयोजन में हम खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था का ध्यान रखेंगे। यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव जीएस सिंह ने खिलाड़ियों के शस्त्र लाइसेंस में प्रशासन द्वारा उचित सहयोग करने की मांग की। नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, शूटिंग कोच मनीष चौधरी ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, डिप्टी कलेक्टर ऊषा सिंह, शूटिंग कोच विक्रांत सिंह तोमर आदि लोग मौजूद रहे।7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.