• Sat. May 16th, 2026

गोवर्धन मुड़िया मेले में लगाए गए पांच अभियंता

ByVijay Singhal

Jul 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने अभियंताओं की डयूटी लगाई गई है। अभियंताओं को अलग अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। अभियंता अपने अपने क्षेत्र की व्यवस्थाओं को देखेंगे। मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरु होने में ज्यादा दिन नहीं है। 4 जुलाई से मेला की शुरुआत होगी। दस दिवसीय मेला के दौरान एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा परिक्रमा करने का अनुमान है। इस मेला की व्यवस्था में सम्पूर्ण प्रशासन जुट गया है। पिछले दिनों मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों ने पांच अभियंताओं की ड्यूटी गोवर्धन मुड़िया मेले में लगाई गई है। बताया गया है कि अवर अभियंता हिमांशु दिवाकर को दानघाटी मंदिर से पूंछरी का लौठा तक की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि प्रशांत दुबे को जतीपुरा सीमा गेट से बड़ी परिक्रमा समाप्ति तक, अनिरुद्ध यादव को डीग अड्डा से राधाकुंड बंबा तक, मनोज अग्रवाल को राधाकुंड बंबा से छोटी परिक्रमा तक और सुनील कुमार राजौरिया को जमुनावता बंबे से मंडी तिराहे तक क्षेत्र में व्यवस्थाओं के लिए लगाया गया है। अभियंताओं की डयूटी गोवर्धन मुड़िया मेले में लगाए जाने से प्राधिकरण में नक्शा स्वीकृत सहित अन्य कार्यों पर भी असर पड़ने की संभावना है। गोवर्धन मुड़िया मेले की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत पांच अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है। अभियंताओं की गोवर्धन में ड्यूटी लगाए जाने से प्राधिकरण में कार्य पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.