हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के सेवायतों ने वृंदावन में प्रस्तावित बांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर श्रीजी मंदिर में नंदगांव बरसाना के सेवायतों ने बैठक कर विरोध जताया। सेवायतों का कहना है कि यह कॉरिडोर मंदिरों की परंपराओं और आस्था से खिलवाड़ है। बरसाना गोस्वामी समाज के मुखिया रामभरोसी ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों के सेवायतों को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए। नंदबाबा मंदिर के सेवायत हरिमोहन शास्त्री ने बताया कि सरकार कॉरिडोर की आड़ में मंदिरों का अधिग्रहण और परंपराओं से खिलवाड़ कर रही है। भगवान दास गोस्वामी ने बताया कि मंदिर अधिग्रहण से मंदिरों के सेवायतों की जीविका सरकार छीनना चाहती है। कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शनों की व्यवस्थाओं के लिए कॉरिडोर के अलावा अन्य विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए। गोस्वामी कृष्णानंद भट्ट, हरिमोहन गोस्वामी, दानबिहारी गोस्वामी, रविशंकर गोस्वामी, भगवान दास गोस्वामी, रामहारी गोस्वामी, ललित गोस्वामी, उमाशंकर गोस्वामी, हरिमोहन शास्त्री, सुखदेव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
