• Sun. Feb 15th, 2026

पुलिस ने जिन दो बदमाशों को मारी गोली, उनमें से एक निकला आशिक

ByVijay Singhal

Jun 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस ने लंगड़ा अभियान के दौरान दो शातिरों को दबोच लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों के ही पैर में गोली लगी है। पुलिस पूछताछ में एक बदमाश ने बताया कि वो प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराधी बन गया। पैसों के लिए लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया।

बदमाश छाता इलाके के गांव रनवारी के रहने वाले ललित और यशपाल हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ललित अपनी प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराधी बन गया। उसने मोबाइल और बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लूटी गई बाइक से ही प्रेमिका को घुमाने के लिए ले गया था। बताया गया है कि दोनों ने एक बाइक और मोबाइल की दो दिन पूर्व लूट की थी। एसओजी टीम और थाना छाता पुलिस ने 48 घण्टे के अंदर लूट का खुलासा करते हुए दोनों शातिरों को दबोच लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.