हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराज महाराज की नगरी में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई। रविवार शाम दसविसा स्थित दानबिहारी के बाड़े से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। दर्जनों झांकियों व बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा के दौरान परशुरामजी के जयकारे गूंजते रहे। शुभारंभ हनुमान बाग के मंहत सियाराम दास महाराज, संत देवकीनंदन दास, फरसा वाले बाबा, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने परशुरामजी के छवि चित्र की आरती उतारकर किया। पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने भगवान परशुरामजी का मंदिर और मूर्ति की स्थापना के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पग-पग पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विप्र हाथों में फरसा लेकर चल रहे थे। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन रामभरोसी पाठक व संचालन नृत्यगोपाल दुबे ने किया। पूर्व विधायक ठाकुर करिंदा सिंह, पन्ना लाल गौतम, मधु शर्मा, राजकुमार शर्मा, सोहन लाल शर्मा, अंशु कौशिक, नृत्यगोपाल शर्मा, रामधन शर्मा, पंडित राजेश शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
