हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में रेल प्रशासन द्वारा कटरा फाटक को बंद करने की योजना के बाद से कस्बे के व्यापारियों में खलबली मची हुई है। व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल रेल मंत्री से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचा। उनके नहीं मिलने पर मंत्री के सचिव को फाटक बंद होने से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि रेल मंत्री से मिलने का समय लिया गया था, लेकिन वह अचानक किसी कार्यक्रम में चले गए। उनके सचिव वेदप्रकाश और डीआईजी रेलवे शशि कुमार से मुलाकात कर कटरा फाटक के बंद होने से आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, भूपेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, नरेश भट्ट आदि साथ रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
