• Sun. Nov 8th, 2026

बीएड की पहली पाली में 344 और दूसरी में 350 ने छोड़ी परीक्षा

Byvijay.singhal1233

Jun 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को जिले में 5 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई गई। पहली पाली में 2483 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2139 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 344 ने इससे दूरी बना ली। दूसरी पाली में 2483 में से 2133 परीक्षा देने पहुंचे और 350 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस बार संविधान और स्वतंत्रता के अधिकार से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे गए। इसके अलावा नई तकनीक के साथ ही चैट जीपीटी, ब्लूटूथ डिवाइस व अन्य प्रौद्योगिकी के सवालों ने परीक्षार्थियों का ज्यादा समय लिया। आगरा निवासी आयुषी ने बताया कि परीक्षा में 100 सवालों को हल करना था। इनमें भाषा और सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा थी। हिंदी या अंग्रेजी विषय से 50 प्रश्न जबकि, सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न पूछे गए। पेपर सामान्य था, लेकिन कुछ विषयों से अधिक सवाल पूछे गए। इनमें राजनीति विज्ञान व संविधान के सवाल ज्यादा थे। खासकर अनुच्छेद और अधिकार पर सवालों की संख्या ज्यादा रही। परीक्षार्थी अंशिका अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया में चैट जीपीटी एप्लिकेशन की उपयोगिता कितनी प्रभावशाली है। ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग किन किन क्षेत्र में किया जा रहा है। जैसे अन्य तकनीक से जुड़े सवाल पूछे गए। जिला समन्वयक अधिकारी प्रोफेसर प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीएन पोदद्दार इंटर कॉलेज, जीआईसी, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज में शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की कड़ी निगरानी से परीक्षा कराई गई। पांच केंद्रों पर 10 पर्यवेक्षकों की डयूटी लगाई गई थी। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी करते रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.