हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में नौतपा की गर्मी आमजन को बीमार कर रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए पर्चा काउंटर पर मरीज और तीमारदारों की लाइन लगी हुई थी। उधर, दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा था। ओपीडी के चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसमें बुखार, पेट दर्द, उल्टी, बेचैनी के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों को धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ा। डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि इस समय नौतपा भी चल रही है दोपहर में गर्मी ज्यादा हो जाती है। सुबह से अस्पताल में मरीज दिखाने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने उपचार के साथ दिन में कम निकलने की सलाह दी जा रही है। मरीज दिलीप सिंह ने बताया कि उनके पेट में दर्द है, उनका मुश्किल से पर्चा बना उसके बाद चिकित्सक को दिखाकर दवा ली। चिकित्सक ने पेट में पथरी बताई है। मरीज जितेंद्र सिंह ने बताया कि दवा लेने के लिए 15 मिनट लाइन में लगना पड़ा। दवा काउंटर पर इतनी भीड़ है जब नंबर आया तो फार्मासिस्ट स्टोर से दवा लेने चला गया। इसलिए 5 मिनट और इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल की ओपीडी डेढ़ बजे तक 1385 रही। इसके अलावा अस्पताल की पैथोलॉजी में 250 मरीजों ने जांच कराई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि इन दिनों गर्मी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीजों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहें है। इससे किसी भी मरीज को कोई भी परेशानी न हो।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
