• Fri. Sep 11th, 2026

व्रन्दावन में पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

May 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से परेशान वार्ड संख्या 34, राधा निवास क्षेत्र की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को नगर निगम के जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और नगर निगम अधिकारियों से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से उनके क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस कारण उन्हें रोजाना पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी पूनम निषाद ने बताया कि नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, लेकिन वह भी ऐसी जगह खड़े किए जाते हैं जहां गंदगी के कारण वहां जाना भी मुश्किल होता है। आरती अग्रवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि न तो पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया गया है और न ही क्षेत्र की साफ-सफाई पर कोई ध्यान दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक मौके पर पहुंचे और महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में आरती अग्रवाल, ज्योति रुहेला, मीनाक्षी, शिल्पा, गुड्डी, अंजना, कुसुमा और पूनम निषाद मौजूद थीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed