• Fri. Sep 11th, 2026

गोवर्धन में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली; चार गिरफ्तार

ByVijay Singhal

May 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की गोवर्धन थाना पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 24 घंटे के अन्दर लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार  बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के बाद दो बदमाश घायल हो गए। गुरुवार मध्यरात्रि को थाना गोवर्धन पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।  चैकिंग के दौरान मुखबिर ने लूट के आरोपियों की सूचना दी। गोवर्धन बाईपास पर रात में पैंठा हेलीपैंड कट के पास चार  बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया।  गोवर्धन बाईपास मेहमदपुर चौराहे से आगे नगला देविया की तरफ बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से लूटी गई पल्सर मोटर साइकिल, मोबाइल, 1400 रुपए, 2 तमंचे 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है। मुठभेड में घायल दो बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि लव कुश उर्फ लबू पुत्र गोविंदा निवासी नोदरा थाना मगोर्रा व बॉबी पुत्र जगराम निवासी अड्डा थाना मगोर्रा पैर में गोली लगने से घायल हो गए तथा रवि पुत्र राम बाबू निवासी मल्हू थाना मगोर्रा व किशन पुत्र मोहन निवासी ओडम थाना मगोर्रा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को संबंधित धारा में जेल भेजा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed