हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र में मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मंगलवार की रात किशोरी ने दम तोड़ दिया।
जनरल गंज निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी को मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने घर में रखा तेजाब पी लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि इस संबंध में किसी ने कोई सूचना नहीं दी। न तो परिजन ने बताया और न ही अस्पताल से कोई सूचना मिली है। जानकारी की जा रही है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
