हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में विद्युत अव्यवस्था से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार की रात में नंदगांव रोड स्थित बिजली घर में तोड़फोड़ कर कब्जा करने के प्रयास के मामले में जेई ने गांव खरौट निवासी छह अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। अवर अभियंता अनूप गौड़ ने तहरीर में कहा कि नंदगांव रोड स्थित उपकेंद्र से पोषित होने वाले एसटीडब्ल्यू फीडर के उपभोक्ता परेशान होकर रात में करीब 10 बजे बिजली घर पहुंच गए, जहां उन्होंने बिजली घर पर कब्जा कर शहरी क्षेत्र के सभी फीडरों को बंद कर दिया और मशीनों में तोड़फोड़ करने लग गए। इससे वहां मौजूद एसएसओ बाबूखान, सलीम से फीडर को चलाने के लिए दबाव बनाने लगे। एसएसओ ने एक घंटे बाद फीडर को लगाने के लिए कहा तो अभद्रता पर उतर आए। ग्रामीणों ने मशीनों से छेड़छाड़ की तो इनकमिंग और टाउन फीडर की वीसीबी में खराबी आ गई। इससे पूरी कोसी की एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली अगर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
