• Fri. Sep 11th, 2026

चांदी व्यवसायी की कार से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद

ByVijay Singhal

May 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा से मांट पुलिस और आयकर विभाग की टीम ने एक कार से डेढ़ करोड़ रुपये एवं 450 ग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। आयकर विभाग की टीम को रुपये गिनने में दो घंटे लग गये। व्यवसायी दिल्ली से चांदी लाकर आगरा में बेचने के बाद रुपये लेकर वापस जा रहा था। आयकर विभाग एवं मांट पुलिस ने स्विफ्ट कार से एक करोड़, उन्नीस लाख, अस्सी हज़ार रुपये एवं करीब आधा किलो सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। उप निदेशक आयकर अन्वेषण आगरा हार्दिक अग्रवाल ने बताया कि मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के माधव कुंज निवासी दीपक खंडेलवाल दिल्ली से चांदी लाकर आगरा में बेचते हैं। वह चांदी बिक्री के रुपये लेकर दिल्ली जा रहे थे। सूचना पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह से टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कराई। मथुरा की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली। उसमें रुपये मिलने की सूचना पर आगरा से आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। चांदी व्यवसायी दीपक खंडेलवाल के साथ पूछताछ की जा रही है। नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में आयकर अधिकारी लोकेश उत्प्रेति, आयकर निरीक्षक रंजन सैनी, घनश्याम राठौर, संदीप गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव शामिल रहे। कार से बरामद की गई रकम को गिनने के लिए आयकर विभाग ने मशीन लगाई। करीब दो घंटे में रुपये गिने जा सके। वहीं व्यवसायी दीपक खंडेलवाल ने बताया की वह दिल्ली के चांदनी चौक से सोना और चांदी लाकर आगरा में बेचने का कार्य करते हैं। जो टैक्स बचता है, वही उसका मुनाफा होता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed