• Fri. Sep 11th, 2026

बलदेव में भाजपा नेता के बंद मकान से लाखों की चोरी

ByVijay Singhal

May 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में भाजपा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र संयोजक के बंद मकान से चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। कस्बे के बीचों-बीच घटना से सनसनी फ़ैल गई। पिछले आठ दिन में चोरी की यह 6वीं घटना है। लोगों ने एसएसपी से नगर में गश्त बढ़वाने की मांग की है। भाजपा नेता मेरुकांत पांडेय ने बताया उनका पुराने डाकखाने पर मकान है। वह दूसरे मकान में रहते हैं। परिजन मंगलवार शाम डाकखाने वाले मकान पर कुछ सामान लेने पहुंचे तो देखा कि सीढि़यों की किवाड़ टूटी हुई हैं। एक जंगला व कमरों की दो किवाड़ तोड़कर चोर अंदर प्रवेश कर गए। यहां बक्से से सोने व चांदी के आभूषण में सोने की 6 अंगूठी, एक चेन, एक टीका, झाले, नथ व दो किलो चांदी की कौंधनी, लच्छे, पाजेब, तोड़िया सहित अन्य सामान ले गए। परिजन ब्रजेश पांडेय ने बलदेव थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इससे पहले चोर 16 मई व 20 मई को उमाशंकर पांडेय के खाई वाले मोहल्ले से स्थित मकान से दो बार सरसों व गेहूं की बोरियां व पीतल बर्तन आदि घरेलू सामान चोरी कररे गए। वहीं 20 मई को बीच का पौठा निवासी जय जय राम पांडेय के बंद मकान से चोर 200 ग्राम चांदी की तोड़िया, पाजेब व पीतल के बर्तन व कपड़े आदि सामान ले गए। इसी दिन गांव पौठा में गोविंद पांडेय के बंद मकान चोर घरेलू सामान ले गये। रविवार रात सराय मोहल्ला स्थित मनोहर लाल पांडेय की बगीची से चोर कोठरी का ताला तोड़कर झटका मशीन व घरेलू सामान ले गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed