• Fri. Sep 11th, 2026

भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर ‘पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन’ का आयोजन

ByVijay Singhal

May 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त महानगर जिला दोनों इकाइयों द्वारा ‘पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन’ का आयोजन वैटेनरी कॉलेज  में किया संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  संदीप सिंह  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा विभाग  विधान परिषद सदस्य  योगेश नौहवार  जिला पंचायत अध्यक्ष  किशन सिंह चौधरी  भाजपा जिला अध्यक्ष  निर्भय पांडे एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष  हरिशंकर राजू यादव  ने दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री  संदीप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने झांसी की रानी और बेगम हजरत महेल का उदाहरण देते हुए कहा कि इन वीरांगनाओं ने अपने साम्राज्य की रक्षा के लिए संघर्ष किया। भाजपा ऐसे सभी महात्माओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है, जिन्होंने समाज के उत्थान में योगदान दिया। मुख्य वक्ता प्रभारी मथुरा संदीप सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने विषम परिस्थितियों में भी कुशल शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अहिल्याबाई से प्रेरणा लेकर सरकार चलाई है। साधारण परिवार से राजघराने तक का सफर तय करने वाली अहिल्याबाई ने अपने राज्य को आदर्श बनाया। उन्होंने धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए। अहिल्याबाई ने जो विकास मॉडल अपनाया, वह आज भी पंचायत राज व्यवस्था के लिए मार्गदर्शक है। उनका हर निर्णय जनसेवा से प्रेरित था, न लाभ से, न दिखावे से।भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ठीक उसी भावना को दोहराती है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने  पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की स्मृति के महत्व पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने बताया अहिल्याबाई होलकर ने समाज को जो प्रकाश दिखाया, वह तीन सौ साल बाद भी प्रासंगिक है। आज जब देश विकसित भारत 2047 की ओर अग्रसर है, तब ग्राम पंचायतों को ही उसका आधार बनना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। वहीं जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से है, जिन्होंने नारी शक्ति प्रशासनिक दक्षता और धार्मिकता का ऐसा आद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है। अहिल्याबाई होल्कर परम शिव भक्त थी। उन्होंने होल्कर समाज की समस्त संपत्तियों पर तुलसी जल रख कर उसे भगवान शिव को अर्पित किया। रानी अहिल्याबाई होल्कर ने कई मंदिरों का निर्माण किया था। वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने कहा कि स्वाभिमान और प्रजा के प्रति सेवा के लिए महारानी अहिल्याबाई होल्कर को पुण्यश्लोक की उपाधि प्राप्त हुई थी।मंच साझा अहिल्याबाई होल्कर मथुरा-वृंदावन विधानसभा संयोजक संजय शर्मा  ज्ञानेंद्र राणा मुकेश वार्ष्णेय पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री रूपेंद्र सिंह बंटी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष  हीरा सिंह कुंतल  ब्लॉक प्रमुख राया चंचल चौधरी मंडल अध्यक्ष लोकेश निषाद ने  किया।कार्यक्रम का संचालन सत्यपाल चौधरी  ने किया। इस अवसर पर रामकिशन पाठक हरिओम शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा अमित पाठक महादेव पांडे अजय राजावत  गोविंद अग्रवाल मनोज सरोठ पार्षद अंकुर गुर्जर हनुमान गुर्जर धर्मेश नौहवार रवि अहेरिया ज्ञानेंद्र राणा अमन ठाकुर अनिल चौधरी राधा सिंह मोहन भारद्वाज बादल शर्मा आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed