• Fri. Sep 11th, 2026

मथुरा में सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने नगर आयुक्त ने दी कार्यदायी संस्था को कड़ी चेतावनी

ByVijay Singhal

May 26, 2025
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। महानगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नियमित रूप से सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। रविवार को प्रातः नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा गोवर्धन रोड एवं सौंख रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। गोवर्धन रोड पर श्रीजी बाबा स्कूल के समीप स्थित डलाब घर की सफाई एवं कूड़ा उठान कार्य निर्धारित समयानुसार न पाए जाने पर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि डलाब घर से कूड़ा सुबह 9 बजे से पूर्व हर हाल में उठाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दिनों में पुनः निरीक्षण किया जाएगा और यदि स्थिति में सुधार नहीं पाया गया तो जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके उपरांत नगर आयुक्त को सौंख रोड क्षेत्र के निरीक्षण में कुछ स्थानों पर गंदगी एवं नाले की उचित सफाई न होने की स्थिति मिली । इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर के सभी डलाब घरों की सफाई सुबह 9 बजे से पहले हो जानी चाहिए तथा कहीं भी गंदगी नहीं होनी चाहिए । इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नालों की तालीझाड़ सफाई नियमित रूप से कराई जाए जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गोपाल बाबू गर्ग मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि अभिलाष चौधरी उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed