• Fri. Sep 11th, 2026

गिरिराज मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा में गर्भगृह के फर्श का हुआ पुनः जीर्णोद्धार

ByVijay Singhal

May 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के सुप्रसिद्ध मन्दिर मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा में गर्भगृह में लगे फर्श का पुनः जीर्णोद्धार का उद्घाटन माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रथम श्री राजीव मिश्रा जी के करकमलों द्वारा शिलापट्टिका का अनावरण कर मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया। रविवार को अपर जिला जज प्रथम आर के पांडे जी, अपर जिला जज ब्रह्मतेज चतुर्वेदी जी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्सव गौरव राज, सिबिल जज जूनियर डिवीजन गौरव सिंह सहित चरण सेवक नन्नू मल राधेश्याम जी (गन्धक वाले), शशि जिंदल, पी के जिंदल (अध्यक्ष ट्रॉमा सेंटर, फिरोजाबाद), लक्ष्मी राहुल जिंदल, जूही रितेश जिंदल सहित सभी आगन्तुकों ने आचार्य श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा के सानिध्य में विधि-विधान से दूध, दही, घी, शहद एवं गंगाजल से गिरिराज प्रभु का पूजन किया एवं वस्त्र धारण कराए। पंडा श्री गोपाल का सहित सभी आगन्तुकों ने गिरिराज महाराज की जय के उद्घोषों से गिरिराज मन्दिर में परिक्रमा लगाई। मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने बताया कि करने वाले गिरिराज प्रभु, कराने वाले गिरिराज प्रभु के भक्त। गिरिराज जी में भक्तों द्वारा निरंतर सेवा चलती रहती है। गिरिराज जी की प्रेरणा से फिरोजाबाद से गिरिराज महाराज के अनन्य भक्त पी के जिंदल जी एवं परिजनों द्वारा ठाकुरजी के निज गर्भगृह के फर्श की सेवा की गई है।
इस अवसर पर शुभ्रा मिश्रा, रुचिर मिश्रा, राघव मिश्रा, रामश्रृंगार त्रिपाठी, मंदिर प्रबंधक चन्द्रविनोद कौशिक, बंशीलाल शर्मा, गजेंद्र सिंह, सुनील, सौरभ शर्मा, जगदीश शर्मा, एलान शर्मा, बिज्जू शर्मा, भारत शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed