• Thu. Feb 12th, 2026

एलएलबी और बीएड की परीक्षाएं शुरू, निगरानी में जुटे रहे अधिकारी

ByVijay Singhal

May 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डाॅ. भीमराम आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से एलएलबी और बीए-एलएलबी की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा देने के लिए केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। केंद्र पर प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष में कड़ी चेकिंग के बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया। जिले में एलएलबी के 6 और बीए-एलएलबी के 11 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि एलएलबी और बीए-एलएलबी की परीक्षा शुरू हो गई है। इसमें कुल 3175 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 3116 परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और एक पहचान पत्र के बाद मिलान करके परीक्षा में बैठने के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी तरीके से तैयारी की गई है। जिससे कोई भी छात्र पर्ची भी लेकर अंदर नहीं जा सके। जिले में बीएड की परीक्षा 31 केंद्रों पर आयोजित हुई। इन केंद्रों पर 1276 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1243 उपस्थित हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले प्रवेश दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.