• Fri. Feb 13th, 2026

वो मंदिर में पूजा भी करता था, युवती ने जिससे की दोस्ती…सच पता चला तो मिला ऐसा दर्द, बर्बाद हो गई जिंदगी

ByVijay Singhal

May 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आगरा। युवती से सारिक नामक युवक ने दीपक बनकर दोस्ती की। युवक की असलियत पता चलने पर युवती ने दोस्ती तोड़ ली। मगर, युवक उसे परेशान करने लगा। ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। अब धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बना रहा है। पीड़िता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 14 साल पहले वह 11वीं की छात्रा थी। वह न्यू आगरा स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती थी। वहीं दीपक राय सिंघानी नाम के युवक ने दोस्ती कर ली। साथ में मंदिर जाकर पूजा पाठ करता था। बाद में पता चला कि उसका असली नाम इंद्रपुरी निवासी सारिक है। यह जानने के बाद दोस्ती खत्म कर दी। 2015 में वह दिल्ली कोचिंग करने चली गई। आरोपी वहां भी हॉस्टल में आ गया। इससे हॉस्टल छोड़ना पड़ा। किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। आरोप है कि एक दिन आरोपी कमरे पर आ गया। डरा धमकाकर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। मर्जी के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता। पीड़िता ने बताया कि विरोध पर मारपीट कर जेवरात ले लिए। जब वह सोमवार को जेवरात लेने पहुंची तो सारिक, उसके माता-पिता, उसके फूफा कल्लू, बुआ नगीना और चाचा नाजिम ने पिटाई की। सारिक ने धमकी दी कि अगर निकाह नहीं किया तो अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। तेजाब डालकर चेहरे को बिगाड़ देगा। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.