• Wed. Feb 11th, 2026

40 करोड़ रुपये का गड़बड़झाला करने वालों पर कार्रवाई की मांग

ByVijay Singhal

May 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए कॉलेज में 40 करोड़ रुपये का गड़बड़झाला व इंजीनियरिंग कॉलेज की भूमि खुर्दबुर्द करने वालों को खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही जांच के घेरे में आए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। दरअसल, महाविद्यालय के स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग उप्र द्वारा कराई गई ऑडिट में इस मामले का खुलासा हुआ है। ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि कुलपति से अनुमोदन प्राप्त किए बिना ही इस संस्था के खाते से करीब 40 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। ऑडिट रिपोर्ट में इंजीनियरिंग कॉलेज की भूमि पट्टे पर देने पर भी आपत्ति जताई गई है। इसी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही बीएसए कॉलेज के गेट पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। महानगर सहमंत्री अमन पांडेय ने बताया है कि ये रकम छात्रों की फीस जुटाई गई है। इसका उपयोग शिक्षकों, कर्मचारियों के वेतन एवं महाविद्यालय के विकास के लिए खर्च किया जाना अनिवार्य था, लेकिन कुछ अनाधिकृत व्यक्तियों ने इस रकम को स्वार्थ के लिए उपयोग किया है। यह आपराधिक कृत्य है। महाविद्यालय की भूमि को खुर्दबुर्द करने का प्रयास किए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद बीएसए कॉलेज के प्राचार्य को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि अगर दो दिन के अंदर गबन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.