• Fri. Nov 27th, 2026

युवती से सामूहिक दुष्कर्म,वीडियो दिखाकर चार माह तक नोंचते रहे आबरू, बुलाने पर युवती नही आई तो कर दी वीडियो बाइरल

Byvijay.singhal1233

May 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर पिछले चार माह से दुष्कर्म करते रहे। युवती के विरोध करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पीड़िता के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी करीब चार माह पूर्व शाम पांच बजे अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत पर गई थी। खेत पर पिता नहीं मिले। युवती पिता को तलाश रही थी कि तभी आरोपी युवक वहां पहुंचा। बताया कि पिता उसके खेत की कोठरी में बैठे हैं। युवती उसकी बात पर विश्वास कर कोठरी पर चली गई। वहां पहले से मौजूद चार और युवक नशा करते मिले। युवती कोठरी में घुसी तो पांचों नामजद युवकों ने मिलकर कोठरी का दरवाजा बंद करके दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया। धमकी दी यदि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपी युवक पिछले चार माह से लगातार वीडियो से ब्लैकमेल करके दुष्कर्म कर रहे थे। आरोपियों ने युवती को 13 मई को खेत पर फिर से मिलने के लिए बुलाया। मना करने पर वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने की जानकारी 16 मई को दोपहर में परिजनों को हुई। तहरीर के साथ परिजनों ने वीडियो भी पुलिस को दिया है। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि चाचा की तहरीर पर पांच नामजदों पुष्पेंद्र, सूरज निवासी चांदपुर कलां, कपिल, आकाश व लवकुश निवासी मकरंदगढ़ी थाना नौहझील के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.