हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के माैके पर वृंदावन शोध संस्थान सभागार में संग्रहालय शिक्षा और शोध विषयक व्याख्यान एवं श्रीराम आधारित लघु चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर बांकेबिहारी के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप जलाकर हुई। मंगलाचरण पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रेनू द्विवेदी, निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय ने कहा कि संग्रहालय अनौपचारिक शिक्षा का अत्यंत प्रभावी माध्यम है। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम्स के अनुसार संग्रहालय एक गैर-लाभकारी एवं स्थायी संस्था है जो मूर्त और अमूर्त धरोहरों का संरक्षण, संकलन और शोध कार्य करती है। संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव द्विवेदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की शुरुआत यूनेस्को द्वारा की गई थी और आज संग्रहालय केवल धरोहरों के संरक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि शिक्षा और शोध का प्रमुख साधन बन गए हैं। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में 6 नवीन ब्रज की वीथिकाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।संचालन डॉ. ब्रजभूषण चतुर्वेदी ने किया तथा संयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन ममता कुमारी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता नृत्यगोपाल के सहयोग से विभिन्न विद्यालयों के 46 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विशिष्टजनों ने श्रीराम आधारित लघु चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गीतांजलि राय, हर्ष राम, डॉ. शिवशंकर गौतम, डॉ. खुशबू भारती, डॉ. पूजा सिंह, अभिषेक शर्मा, सुधांशु शर्मा, करन सिंह, प्रियांशु पाठक, शोभित चौधरी, संस्कार मिश्रा, हरिवंश चाहर आदि अन्य लोग माैजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
