हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महेंद्र नगर में डेयरी संचालक पर हमले के दौरान छात्र को गोली मारने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को रविवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। टांग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके पास से बिना नंबर की पल्सर बाइक, तमंचा-कारतूस बरामद किया है। पुलिस 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही को सूचना मिली की महेंद्र नगर में छात्र को गोली मारने वाला वांछित पालीखेड़ा से सौंख रोड जाने वाला है। पुलिस टीम के साथ सौंख रोड पर वैशाली कॉलोनी के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देख उसने बाइक को भगा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी की टांग में लगी और वह वहीं गिर गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हंसराज कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ उर्फ कृष्णा बताया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
