• Thu. Nov 26th, 2026

केशवधाम चौकी पर सिपाही की मनमानी

Byvijay.singhal1233

May 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जहां एक ओर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार यह निर्देश देते हैं कि थानों और चौकियों पर आने वाले हर पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी जाए वहीं जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। वृंदावन की केशवधाम पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं और पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेना तो दूर उन्हें चौकी से ही टरका रहे हैं। ताजा मामला चैतन्य विहार निवासी धर्मेंद्र का है। जिनके मकान में कुछ समय पहले टाइल्स लगाने का कार्य कराया गया था। काम पूरा होने के बाद मजदूरों को पूरा भुगतान भी कर दिया गया लेकिन इसके बावजूद कुछ मजदूर धर्मेंद्र को फोन पर अभद्र भाषा में गाली-गलौज कर रहे थे। परेशान होकर धर्मेंद्र ने वृंदावन कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी जिस पर इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने जांच के निर्देश केशवधाम चौकी के सब इंस्पेक्टर को दिए। जब अपनी शिकायत लेकर चौकी पहुंचे तो वहां मौजूद एक सिपाही ने एप्लीकेशन देखने के बाद उसे यह कहकर लौटा दिया कि इसे वापस ले जाओ। चौकी से निराश लौटे धर्मेंद्र ने दोबारा इंस्पेक्टर से संपर्क किया और सिपाही की इस कार्यशैली से अवगत कराया। इस मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.