• Thu. Nov 26th, 2026

रानी अहिल्याबाई के शौर्य, सेवा और बलिदान को याद करेंगे भाजपाई

Byvijay.singhal1233

May 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपाई 21 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती धूमधाम से मनाएंगे। अभियान के तहत गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही यमुना घाटों पर आरती की जाएगी। वीर नारी की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य है।

पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों ने अभियान की रणनीति तैयार की है। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा है कि अभियान में महिला स्वयंसेवी संगठन एवं स्थानीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें, गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अंजुला माहोर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्षों के शासनकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए याद किया जाता है। मुकेश वार्ष्णेय ने भी विचार रखे। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि यह अभियान 21 से 31 मई तक जिले की ग्राम पंचायतों और विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, देवेश पाठक, महीपाल सिंह, भगत सिंह, देवेंद्र शर्मा, भानु प्रताप सिंह, जादौन, प्रियंका उपाध्याय, तरुण सैनी, नरेंद्र गौतम, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.