• Thu. Nov 26th, 2026

यमुना खादर में उड़ी हजारों घरों की नींद, कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण की चिंता

Byvijay.singhal1233

May 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का गलियारा बनने पर न केवल आसपास के भवन और प्रतिष्ठान इसकी जद में आएंगे बल्कि आसपास में यमुना खादर की भूमि भी होगी। खादर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कॉलोनियां बस गई हैं। ऐसे में हजारों कॉलोनीवासियों की नींद उड़ गई है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर गलियारा का रास्ता अब साफ हो चुका है। मंदिर के सेवायत भले ही मामले को सुप्रीम कोर्ट में दोबारा ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, क्षेत्रीय लोगों में अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गलियारा को लेकर विरोध के स्वर ठंडे होते जा रहे हैं। ऐसे में गलियारा क्षेत्र के प्रभावित लोगों की नींद उड़ गई है कि उनके मकान व दुकानों पर कभी भी ध्वस्तीकरण का डंडा चलने लगेगा। दरअसल, गलियारा बनने के बाद साथ बाराहघाट से लेकर कुंभ क्षेत्र तक यमुना किनारे बसी कॉलोनियों को ध्वस्त कर यहां रिवर फ्रंट बनेगा। इसके साथ ही यमुना पार से जुगलघाट तक यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज बनाया जाएगा। यहां से श्रद्धालु पैदल चलकर मंदिर तक पहुंच सकेंगे। ऐसे में यमुना किनारे बाराहघाट से लेकर जुगलघाट तब खादर में बसी करीब एक दर्जन कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण होगा।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.