• Thu. Nov 26th, 2026

निबंध मित्र नियुक्त करने के विरोध में रजिस्ट्रार कार्यालय पर दिया धरना

Byvijay.singhal1233

May 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सरकार द्वारा लाए गए निबंध मित्र नियुक्त करने के विरोध में आक्रोशित दस्तावेज लेखक संघ छाता के पदाधिकारी सब रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर दूसरे दिन कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहे। इस निर्णय को वापस लेने के लिए उपजिलाधिकारी व सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौपा। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष वेदेंद्र द्विवेदी उर्फ वेद भैया ने बताया कि सरकार द्वारा निबंध मित्र नियुक्त करने को लेकर दस्तावेज लेखक व अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। दस्तावेज लेखक संघ इसी तरह तब तक निर्णय वापस नहीं लिया जाएगा तब तक कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहेंगे। मंत्री प्रेमपाल सिंह ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान निर्णय वापस लेने के लिए उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह व सब रजिस्ट्रार अरुण प्रकाश को संघ द्वारा ज्ञापन सौंप कर उनसे निबंध मित्र नियुक्त करने का निर्णय वापस लेने की मांग की। रमेश गुप्ता, नरेश यदुवंशी, नरेंद्र चौधरी, लड्डू गोपाल, रामकिशोर वार्ष्णेय, लाखन सिंह, चौ. शिवसिंह, राजेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, दाऊ दयाल गौड़ आदि मौजूद थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.