• Thu. Nov 26th, 2026

गोवर्धन के मुड़िया मेले में रोडवेज चलाएगा 1100 बसें, तैयारियां शुरू

Byvijay.singhal1233

May 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम 1100 रोडवेज बसें चलाएगा। यह बसें बाहर के अन्य 13 डिपो से आएंगी। इन बसों को रेलवे जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार और आईएसबीटी, नए बस स्टैंड से संचालित करने के लिए डिपो के अधिकारी प्लान तैयार कर रहे हैं। यह बसें मथुरा से अडींग होते हुए गोवर्धन पहुंचेंगी और फिर सौंख से लौटकर मथुरा आएंगी। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि आगामी 4 से 11 जुलाई तक मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई से 6 डिपो की बसें जिले में पहुंच जाएंगी। इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इनके अलावा बसों के फेरे बढ़ाने के लिए भी चालक-परिचालकों को निर्देश दिए जा रहे हैं। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि 8 जुलाई से अन्य डिपो से आने वाली बसें भी गोवर्धन के परिक्रमार्थियों के लिए उपलब्ध होंगी। नए बस स्टैंड और द्वितीय प्रवेश द्वार पर बसों के संचालन के लिए डिपो के कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन बसों में गोवर्धन तक सफर के लिए किराया भी निर्धारित किया गया है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मुड़िया मेले में बसों के संचालन की तैयारी डिपो ने शुरू कर दी है। सभी कर्मचारियों की डयूटी लगाने के लिए चार्ट तैयार हो रहा है। मथुरा डिपो, फाउंड्री नगर, ताज डिपो, फोर्ट डिपो, ईदगाह, बाह डिपो, सिटी बसें, बरेली, इटावा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद आदि डिपो की रोडवेज बसें मेले में दौड़ेंगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.