• Thu. Nov 26th, 2026

निर्माणाधीन पार्क की सुरक्षा दीवार गिरने से हादसा टला

Byvijay.singhal1233

May 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के शेरगढ़ रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर के समीप निर्माणाधीन पार्क की सुरक्षा दीवार गिर जाने से हादसा होने से बच गया। इससे दो बिजली के खंभे गिर गए। एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही। जानकारी के अनुसार शेरगढ़ रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर के समीप नगर पालिका प्रशासन द्वारा पार्क का निर्माण कराया ज रहा है। पिछले दिनों पार्क की सुरक्षा दीवार का निर्माण कराकर मिट्टी का भर्त करा दिया गया। गत दिनों हुई बारिश के बाद दीवार मिट्टी का दबाव नही सह सकी और करीब 50 फीट लंबी 5 फीट ऊंची दीवार बृहस्पतिवार की दोपहर में अचानक गिर गई। दीवार गिरने से पहले स्कूल की छुट्टी होने से बच्चे निकल गए थे। दीवार गिरने से पार्क की भूमि में आ रहे दो बिजली के पोल गिर गए। जिससे आर-1 फीडर की आपूर्ति भंग हो गई। ईओ निहाल सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व ही दीवार में दरार आने की शिकायत मिलने के बाद कार्यदायी संस्था को दीवार तोड़ने के निर्देश दिए गए थे। दीवार गिरने से पूर्व मजदूर दीवार हटाने में जुटे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.