• Thu. Nov 26th, 2026

दो नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज

Byvijay.singhal1233

May 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के  रमणरेती क्षेत्र स्थित भगवान भजनाश्रम की भूमि के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस मामले में आश्रम की ओर से दो नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। बृहस्पतिवार को श्रीजी सेवा सदन में हुई बैठक में भगवान भजनाश्रम के पदा- धिकारियों ने यह जानकारी दी। संस्था के चेयरमैन चांद बिहारी पाटोदिया ने बताया कि संस्था को 111 वर्ष हो चुके हैं। वर्ष 1963 में आश्रम के लिए भूमि खरीदी गई थी और 1965 में एक और भाग संस्था के नाम हुआ। कुछ वर्षों बाद माहेश्वरी समाज ने थोड़ी भूमि मांगी थी जिसे सेवा कार्यों के लिए दे दिया गया और वहां माहेश्वरी सेवा सदन बना। पाटोदिया के अनुसार, बाकी बची भूमि पर संत निवास और हरियाली के लिए पौधरोपण किया गया लेकिन हाल ही में कुछ भूमाफिया ने संत निवास पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। बुधवार को लगभग 50 लोगों का समूह सुरक्षा गार्ड्स के साथ आश्रम पहुंचा और वहां मौजूद संतों से विवाद किया। उन्होंने ताला तोड़कर नया ताला लगाने की कोशिश की। फोगल आश्रम के मैनेजर चंद्रमा प्रसाद द्विवेदी घायल हो गए। अरुण शर्मा, मुकेश शर्मा समेत 25 गार्ड और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संस्था के सचिव राजकुमार पोद्दार ने कहा कि भूमि स्वामित्व का मामला न्यायालय में लंबित है, ऐसे में किसी भी पक्ष को जबरदस्ती करने का कोई अधिकार नहीं है। अच्युतानंद, राधानंद गिरी, संतोष दास, राम दास, मृदुल कांत शास्त्री आदि मौजूद थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.