हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही से कैंट बिजलीघर में तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन की बृहस्पतिवार को 11 हजार केवी लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा था, काम पूरा होने से पहले ही लाइन में करंट दौड़ने लगा। परिजन को सूचना लगी तो वह शव लेकर लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचे। यहां चौराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजन को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि कैंट सब स्टेशन में तैनात संविदा कर्मी महावन थाना क्षेत्र के नगला अंचईया मनोहरपुरा निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ छोटू (25) बृहस्पतिवार को दामोदरपुरा स्थित 11 हजार केवी की लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान सब स्टेशन से बिजली चालू हो गई। बिजली चालू होते ही उसे तेज करंट लगा और जमीन पर गिर गया। हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन विद्युत निगम के अधिकारियों के मौके पर आने के बाद ही जाम खोलने की बात पर अड़ गए। पुलिस ने जब सख्ती अपनाई तब एसडीओ कैंट अजय कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि अभी परिजन ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 9आशीष गुप्ता, अधिशासी अभियंता (शहरी) ने कहा, कैंट सब स्टेशन के संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली है। एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों को माैके पर भेजा। मामले की जांच की जा रही है कि बिना कार्य पूरा हुए लाइन में करंट कैसे छोड़ा गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
