• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा में SDM सदर ने अवैध खनन करने वालो पर चलाया चाबुक , 3 ट्रक किए सीज

Byvijay.singhal1233

May 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अवैध खनन की सूचना मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल ने अवैध मिट्टी खनन करते हुए 3 ट्रक को सीज किया है । उन्होंने बताया 14/15 मई की रात को अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई थी।
उक्त सूचना के आधार पर उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल एवं तहसीलदार सदर सौरभ यादव ने थाना रिफाइनरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करनावल में 3 ट्रक को अवैध मिट्टी खनन करते हुए पकड़ा । उप जिलाधिकारी ने बताया है कि सभी ट्रकों का खनन विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा चालान किया गया है तथा संबंधित के विरुद्ध थाना रिफाइनरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस कार्यवाही से अवैध खनन करने वालो में हड़कंप मच गया
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.